यातायात नियमों के उल्लंघन में 55 वाहनों का चालानयातायात नियमों के उल्लंघन में 55 वाहनों का चालान

महराजगंज। यातायात नियमों के उल्लंघन में 55 वाहनों का चालान कटा गया। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात अनुज सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा महराजगंज शहर क्षेत्र में लोगों को यातायात जागरूकता के नियमों के बारे मे जागरूक किया गया।

1: ओवर स्पीडिंग के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने हेतु महराजगंज गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर यातायात पुलिस द्वारा स्पीड राडार गन लगाकर तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को रोक कर जागरूक किया गया कि तेज गति से वाहन ना चलाए अपने निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाए तथा नगर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और तिराहों पर संदिग्ध व्यक्तियो और वाहनों की चेकिंग की गई तथा नियम विरूद्ध पाए गए वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

2 – ऑपरेशन कार- ओ – बार के क्रम में सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने हेतु
सिंदुरिया चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा ब्रिथ एनलाइजर लगाकर शराब पी कर चलाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई और दोषी पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवही की गई।
कुल 55 वाहनों का चालान कर 85000 का जुर्माना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *