PM मोदी मिली धमकी, पुलिस की हिरासत में संदिग्धPM मोदी मिली धमकी, पुलिस की हिरासत में संदिग्ध

मुंबई: मुंबई पुलिस का दावा है कि कुछ आतंकवादी PM मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं। इस मामले में पुलिस ने चेंबूर से एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। मुंबई पुलिस अनुसार सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।

  1. मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आया धमकी भरा कॉल।
  2. सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट जारी।
  3. 10 फरवरी को फ्रांस दौरे पर पहुंचे थे पीएम मोदी।

एएनआई, मुंबई। PM मोदी फ्रांस दौरे पर हैं, जहाँ से वह अमेरिका जाने वाले हैं। पीएम के विमान को उड़ाने की धमकी हडकंप मच गया है। 11 फरवरी को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई जिसमें चेतावनी दी गई कि आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, मुम्बई पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों को सूचित कर जांच शुरू कर दी है। प्मुंराप्बत सूचना अनुसार पुलिस ने इस मामले में चेंबूर से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक उसी ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल किया था। इस दरमियान पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति वह मानसिक रूप से बीमार है।

फ़्रांस के अमेरिका जाएँगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर अटैक की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई जिसमें चेतावनी दी गई कि आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं। मुंबई पुलिस ने इस बारे में सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। हालांकि बुधवार को पुलिस ने चेंबूर इलाके से एक शख्स को गिरफ्तार किया।

एएनआई, मुंबई। प्रधानमंत्री फ्रांस दौरे पर हैं, इसके बाद वो अमेरिका जाने वाले हैं। अब पीएम के विमान को उनके दो दिवसीय अमेरिकी दौरे से पहले आतंकी हमले की धमकी मिली है।11 फरवरी को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई जिसमें चेतावनी दी गई कि आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने अन्य एजेंसियों को सूचित किया और जांच शुरू की। मुंबई पुलिस ने इस मामले में कहा, ‘जिस व्यक्ति ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल किया था, उसे चेंबूर इलाके से हिरासत में ले लिया गया है। वह मानसिक रूप से बीमार है।

पहले भी मिली पीएम मोदी को धमकी 

यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले भी पीएम मोदी को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। 

  • इससे पहले नवंबर 2024 में मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में धमकी भरा फोन आया था।
  • 2023: हरियाणा के एक शख्स ने वीडियो वायरल करते हुए मोदी को गोली मारने की धमकी दी थी।
  • 2022 में पीएम मोदी को जेवियर नाम के शख्स ने धमकी दी थी।

फ्रांस दौरे पर हैं पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की।  इसमें वैश्विक नेताओं, नीति निर्माताओं और इंडस्ट्री एक्सपर्ट ने भाग लिया।

मंगलवार को फ्रांसीसी शहर में आगमन के बाद मार्सिले के एक होटल में भारतीय प्रवासियों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी अमेरिका के लिए रवाना होंगे। जहाँ वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *