सिद्धार्थनगर/ इटवा/ मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा हमारे देश की बेटी एवं भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी जी के बारे में अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी किए जाने के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में इटवा कांग्रेस कार्यालय से इटवा चौराहा तक जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और मंत्री विजय शाह को मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि आपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली देश की बेटी कर्नल सोफिया को मध्य प्रदेश के भाजपा मंत्री विजय शाह ने पहलगाम में निर्दोषों को मारने वाले आतंकवादियों की बहन कहा है।

विजय शाह ने यह कह कर देश, नारी एवं सेना का अपमान किया है। हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी इस व्यक्ति को तत्काल मंत्री पद से हटायें और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा जी ये स्पष्टीकरण दें कि क्या इस व्यक्ति का बयान भारतीय जनता पार्टी का बयान है।निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉक्टर नादिर सलाम ने कहा कि हमारे देश की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर कर मध्यप्रदेश के गालीबाज मंत्री विजय शाह ने अपने कलंकित दुषित विचारों और निकम्मेपन का शर्मनाक परिचय दिया है। इस गटर छाप मंत्री ने देश की सेना का अपमान किया विजय शाह द्वारा दिए गए बयान से एक बार फिर साबित होता है कि भाजपा का चरित्र महिला विरोधी है

देश विरोधी है।इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद तिवारी जी,अब्दुल सलाम वकील साहब,मैनुद्दीन प्रधान, रियाज़ मनिहार, आसिफ रिज़्वी, शकील अहमद, अर्जुन कन्नौजिया, अकबर अली, मुस्तकीम ख़ान, मेराज अहमद, मुनीर अहमद, संदीप कुमार, दिलीप विश्वकर्मा, शोएब रजा, कमरुद्दीन, कमाल वलीउल्लाह हाशमी अर्जुन मिश्रा, सलमान , उस्मान, गोविन्द नारायन मिश्रा सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित थे। डॉक्टर नादिर सलाम नि. प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस