डॉ अम्बेडकर चेतना वाहन रैली का आयोजनडॉ अम्बेडकर चेतना वाहन रैली का आयोजन

कानपूर। मोहम्मद उस्मान कुरैशी। भारतीय दलित पैंथर कानपुर नगर इकाई के तत्वावधान में भारतरत्न बोधिसत्व डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के 134वें जन्मोत्सव समारोह के पावन पर्व के अवसर पर “डॉ अम्बेडकर चेतना वाहन रैली” का आयोजन डॉ अम्बेडकर प्रतिमा स्थल कम्पनी बाग चौराहा नवाबगंज कानपुर से डॉ अम्बेडकर प्रतिमा स्थल नानाराव पार्क कानपुर तक जय भीम के नारों के साथ सम्पन्न हुई।

डॉ अम्बेडकर चेतना वाहन रैली में सभी लोग दोपहिया व चार पहिया वाहनों से मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक व भारतीय दलित पैंथर उ प्र के प्रांतीय अध्यक्ष पैंथर धनीराम बौद्ध जी अपने सम्बोधन में कहा कि डॉ बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मोत्सव समारोह दिनांक 14-04-2025 को सम्पूर्ण विश्व में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जा रहा है।