गार्ड ऑफ ऑनर शहीद अबरार को दी गई श्रद्धांजलि, नम हुई लोगों की आँखें
बहराइच। 11 फरवरी मंगलवार की सुबह तड़के लखनऊ बहराइच मार्ग पर थाना कैसरगंज अंतर्गत सड़क दुर्घटना में सेना के जवान अबरार अहमद उम्र 27 वर्ष शहीद हो गए थे साथ ही 18 दिन की नवजात पुत्री हानिया व माता फातिमा 55 वर्ष, पिता गुलाम हजरत उम्र 65 वर्ष, ड्राइवर दोस्त महताब उम्र 19 वर्ष की मौत हो गई। विधिक कार्यवाही के बाद सभी का पार्थिव शरीर 12 फरवरी 2025 बुधवार के सुबह से ही उनके मटेरा स्थित निवास पर पहुंचा, अंतिम यात्रा में शामिल हुए सेना की बटालियन ने राष्ट्रीय सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद जवान अबरार अहमद को अंतिम विदाई दी।

जनपद के संभ्रांतजनों,आला पुलिस,प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीणों ने सेना जवान वह अन्य मृतकों माता पिता पुत्री को अंतिम विदाई दी। शहीद जवान की विदाई में शामिल लोगों के आंखें नाम थी। हिंदुस्तान जिंदाबाद, अबरार अहमद अमर रहे और देश प्रेमी नारों से इलाका गूँज उठा। सूत्रों मिली जानकारी के मुताबिक बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर करीम बेहड के पास तेज रफ्तार डंपर ने गलत लेन में आकर कार को सीधी टक्कर मार दी। करीब 100 मीटर तक कार को धकेलते हुए डंपर हाईवे से नीचे उतर गया।
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। सैनिक की कार अपनी लेन में ही चल रही थी। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल रुकैया को लखनऊ कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
