कानपुर (मोहम्मद उस्मान कुरैशी) एनीमिया दिवस के अवसर पर अविनाश ज्ञान निदा हाई स्कूल विद्यालय के बच्चों के साथ तिलक नगर में बाल रोग अकादमी द्वारा एक एनीमिया जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य बच्चों और समुदाय में एनीमिया के प्रति जागरूकता फैलाना था, ताकि लोग इसके कारणों, लक्षणों और उपचार के बारे में अधिक जान सकें। एनीमिया शारीरिक समस्या ही नहीं, विकास में भी रुकावट डालता है रैली में अकादमी के सचिव डॉ. अमितेश यादव, लजाय खन्ना, डॉ. रुचिता, डॉ. अलीशान सहित 24 डॉक्टरों ने भाग लिया। इसके साथ ही 85 बच्चों ने भी इस रैली में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का समन्वय बिंदु सिंह मैम ने किया।

रैली में बच्चों और डॉक्टरों ने मिलकर अनीमिया से संबंधित संदेश फैलाए और इसके निवारण के लिए आहार में आयरन और अन्य पोषक तत्वों को शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि एनीमिया केवल एक शारीरिक समस्या नहीं, बल्कि यह समाज के विकास में भी रुकावट डालता है। सभी ने मिलकर इस रैली में जोरदार समर्थन किया और अनीमिया के खिलाफ एक मजबूत आंदोलन का हिस्सा बने। इस आयोजन ने बच्चों और समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को और बढ़ावा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *