वास्तविक चुनौतियों से ध्यान भटका रही सरकारवास्तविक चुनौतियों से ध्यान भटका रही सरकार: गुलज़ार अलीमी

सिद्धार्थनगर। आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर पीस पार्टी लगातार जनसमर्थन जुटाने का प्रयास कर रही है. इस सन्दर्भ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीस पार्टी के राष्टी प्रवक्ता गुलज़ार अलीमी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार वास्तविक चुनौतियों से ध्यान भटका रही है उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत केवल एक भूगोलिक सीमा नहीं, बल्कि संस्कृतियों, भाषाओं, जातियों, धर्मों और परंपराओं का संगम है, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक और विविधतापूर्ण राष्ट्र बनाता हैं। हाल के घटनाक्रमों में समाज में नफरत और विभाजन फैलाने की कोशिशें की जा रहीं हैं, जो भारत के संविधान और राष्ट्रीय एकता के मूल सिद्धांतों पर सीधा हमला हैं।


उन्होंने ने कहा कि यह नफरत फैलाने वाले केवल देश की एकता को कमजोर करना चाहते हैं और इसका एकमात्र उद्देश्य जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाना हैं। आज देश जिन वास्तविक चुनौतियों से जूझ रहा है, वे कहीं अधिक गंभीर हैं. रिकॉर्ड स्तर की बेरोज़गारी, बढ़ती महंगाई, शेयर बाजार में गिरावट, कमज़ोर होता विनिर्माण क्षेत्र, और कुप्रबंधन के कारण आर्थिक प्रदर्शन में गिरावट। इन मुद्दों पर कोई जवाबदेही लेने के बजाय, कुछ शक्तियां जनता को धर्म, जाति और क्षेत्रवाद के नाम पर लड़ाने का प्रयास कर रहीं हैं।

गुलज़ार अलीमी ने जनता से आह्वान किया कि मुद्दों से भटकाने वाले षड्यंत्रों को नाकाम करें और अपने संविधान की मूल भावना – “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” पर ध्यान केन्द्रित करें। जिस से प्रदेश और देश में अमन, भाई चारा एवं सभी वर्गों का सामान्य विकास संभव बनाया जा सके।


उन्होंने ने कहा कि असली लड़ाई आर्थिक विकास, रोज़गार सृजन और महंगाई के खिलाफ होनी चाहिए, न कि हमारे समाज को बांटने की। हमें अपने संविधान, भाईचारे और देश की अखंडता की रक्षा के लिए एकजुट रहना होगा। भारत की ताकत इसकी एकता में है और इसे कोई तोड़ नहीं सकता। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ भारी संख्या में अस्थानी जनता एवं छेत्रिय समाज सेवीगण मुख्य रूप से शामिल रहे।