बाराबंकी। अबू शहमा अंसारी। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के आठ वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सआदतगंज के पंचायत भवन में “आठ साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अंगद सिंह रहे। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि भाजपा सरकार निरंतर जनता के हित में कार्य कर रही है।

विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख  संजय तिवारी के प्रतिनिधि मनोज मिश्रा ने कविता के माध्यम से अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखी, जिसे लोगों ने सराहा।

आठ साल बेमिसाल प्रोग्राम के अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि बबलू सिंह, दुर्गेश दीक्षित, भाजपा युवा मोर्चा रामनगर के मंडल उपाध्यक्ष सुवालेह अंसारी, मोनू सिंह, बीडीसी सदस्य  आसिफ अंसारी,  अमरदीप मिश्रा, अकील राईन, अबरार अंसारी, बाबू आजम, रशीद, रामपाल वर्मा, कोटेदार सनत कुमार अवस्थी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र की सम्मानित जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

आयोजक अमित अवस्थी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई।